महेंद्र सिंह धोनी का बचपन का दोस्त गिरफ्तार

12-Apr-24, 11:25:AM | 0 views, | 0 comments

'माही' ने ही खुद दर्ज कराई थी रिपोर्ट,  महेंद्र सिंह धोनी का बचपन का दोस्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला l

       (सार)

धोनी ने जयपुर में मिहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया।

      (विस्तार)

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर व धोनी बचपन के दोस्त हैं।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
AAP ने किया प्रदर्शन सीएम केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों?
Raebareli: राहुल गांधी बोले- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए…
कोलकाता का लगता था मेडिकल वीजा, गुरुग्राम में आराम, जयपुर में होता…
Noida:AI के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बनाया डीप फेक वीडियो,
Delhi Bomb Threat: जांच में नहीं मिला कुछ स्कूलों के बाद अब…
रिपोर्ट में यह बात आई सामने सांसद संजय सिंह का वजन छह…
Road Accident: हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार दूसरी दिशा…
जिंदा जले दस श्रद्धालु: कड़ा, कंगन... कुंडल और कपड़ों से हुई पहचान…
इस राम नवमी पर करें दर्शन ये हैं भारत के प्रमुख राम…
हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद अब क्या?
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Dayanand Colony, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install